बिलासपुर। पुलिस अनुविभागीय क्षेत्र कोटा अन्तर्गत सभी थाना क्षेत्रों के अवैध शराबखोरी, सार्वजनिक स्थानों सहित होटल,ढाबों में शराब पीने,होटल,ढाबो में पुलिस के औचक निरीक्षण से सघन जांच धरपकड़ की जा रही हैं। कोटा थाना अंतर्गत 9 मामलों में सार्वजनिक स्थानों में शराब पीने को लेकर कार्यवाही की गई।
कोटा थाना क्षेत्र में पकड़े गये नशाखोरों पर कार्यवाही की गई
बता दें जिले में क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिये समय-समय पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही अभियान के रूप में चलाई जा रही है । एसडीओपी आशीष अरोरा द्वारा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी करने वालों पर कड़ी कार्यवाही के लिए “विशेष कार्यवाही टीम” का गठन किया गया है । जिसमें सार्वजनिक स्थानों में शराब पीते हुए पाए जाने पर थाना लाया गया था, जिसमें 09 पर कार्यवाही की गई।
सार्वजनिक स्थानों, आम जगह पर शराब पीने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है । इस सम्पूर्ण कार्यवाही में कोटा थाना प्रभारी व स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा ।