छत्तीसगढ़: दो दर्जन मवेशियों की तस्करी, पुलिस देखते ही हुए फरार

तखतपुर क्षेत्र की घटना,अपराध दर्ज

बिलासपुर/तखतपुर। तखतपुर पुलिस ने मवेशी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई कर मवेशियों को आजाद कराने के साथ अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि गुणसरी नाला के पास 12 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 04 एमयू 9011 में मवेशियों को लोड किया जा रहा है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर रवाना हुई। इस दौरान पाया गया कि बताए गए ट्रक में अवैध रूप से पशुओं को लोड किया जा रहा है ।

पुलिस ने मवेशियों से भरे ट्रक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई कर जांच पड़ताल की। ट्रक में भरे गए पशुओं को छुडाया गया। मौके पर 22 भैंस को बरामद किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने आसपास आरोपियों की खोजबीन भी की। लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *