39 लाख रुपये के साथ पत्नी पड़ोसी के साथ फरार

पति-पत्नी का रिश्ता आपसी विश्वास और प्यार का होता है, लेकिन जब इस रिश्ते में किसी एक से अविश्वास और धोखा मिलने लगे तो क्या कहा जाये…? कुछ इसी तरह का मामला बिहार के पटना से सामने आया है जहां एक पति ने अपनी जमीन बेचकर 39 लाख रुपये जोड़े और उसकी पत्नी ने सारे रुपये उड़ा लिए। पत्नी पर आरोप है कि वो सारे पैसे लेकर पड़ोस में रहने वाले शख्स के साथ फरार हो गई है। जानकारी के मुताबिक महिला के दो बच्चे हैं। उसके पति ने शहर में जमीन खरीदने के लिए अपनी पैतृक संपत्ति को बेचकर बैंक अकाउंट में 39 लाख रुपये जोड़े थे। महिला ने अपने अकाउंट में केवल 11 रुपये छोड़े और सारे पैसे लेकर फरार हो गई। पति ने अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 14 साल पहले बिहटा के कौडिय़ा के रहने वाले ब्रजकिशोर सिंह की शादी भोजपुर के बरहरा थाना क्षेत्र के गांव बिंद की रहने वाली प्रभावती के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों खुशी के साथ रह रहे थे। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। एक दिन जब पति काम करने बाहर चला गया, तभी उसके पीछे महिला पड़ोस में ही रहने वाले अपने आशिक के साथ फरार हो गई। ब्रजकिशोर ने अपने बच्चों की अच्छी परवरिश के वास्ते बिहटा में एक किराए का मकान ले रखा था, जहां उनके दोनों बच्चे और उनकी पत्नी रहते थे। वो खुद अपने परिवार से दूर गुजरात में प्राइवेट नौकरी किया करते थे, ताकि परिवार का पालन-पोषण हो सके। एक दिन अपनी पत्नी के कहने पर उन्होंने गांव की पैतृक जमीन बेच दी और 39 लाख रुपये अपनी पत्नी के खाते में जमा करा दिए। ब्रजकिशोर शहर में मकान बनाना चाहते थे. नौकरी से एक दिन जब वो वापस घर आए तो उनके घर में ताला लगा था। पत्नी को फोन किया तो वो बंद था। ब्रजकिशोर ने जब अपना बैंक अकाउंट चैक किया तो वो दंग रह गए. उनकी पत्नी ने अकाउंट से 39 लाख निकाल लिए थे और केवल 11 रुपये छोड़े थे। जब उन्होंने पुलिस में शिकायत की तब उन्हें उनकी पत्नी के कारनामों के बारे में पता लगा। पुलिस के मुताबिक बैंक अकाउंट से 26 लाख रुपए महिला ने अपने आशिक के अकाउंट में ट्रांसफर किए थे बाकी के 13 लाख रुपये चेक द्वारा निकाले गए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *