रायपुर।प्रदेश में मुख्यमंत्री बनने की होड़ में लगी भूपेश बघेल एवं टीएस सिंहदेव के बीच चल रही कुर्सी की लड़ाई को लेकर भाजपा के पूर्व मंत्री एवं विधायक अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर कांग्रेस पर निशाना साधा है अजय चंद्राकर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के ढाई साल के विकास की नवीनतम फिल्म ओटीटी और नेटफ्लिक्स पर रिलीज-
जिसे अजय सुपरहिट बताया अपने ट्वीट में उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें मुखिया की कुर्सी की लड़ाई चालू है छोड़ना कोई नहीं चाहता, हेडिंग के साथ कुर्सी को लेकर दो व्यक्तियों में खींचतान दिखाया गया है। अजय चंद्राकर ने एक अन्य ट्वीट में ही लिखा है कि छत्तीसगढ़ की जनता ने दो तिहाई बहुमत के साथ कांग्रेस की सरकार तथाकथित विकास के लिए बनाई थी सांडों की लड़ाई देखने के लिए नहीं छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार प्रदेश की जनता को धोखा दे रही है।