छत्तीसगढ़: युवती की नग्न लाश खेत मे मिली,हत्या की आशंका

जांजगीर-चांपा- एक युवती की लाश नग्न अवस्था में मिली है, मामला पूरी तरह संदिग्ध नजर आ रहा बताया जा रहा है कि बीती रात युवती घर से अचानक लापता हो गई जिसके बाद खेत में काम करने गये लोगों ने फसल के बीच युवती की लाश देखी और पुलिस को सूचना दी। यह पूरा मामला डभरा थाना क्षेत्र के कुधरी गांव है।मृतका का नाम सुक्रीता सोनवानी उम्र 20 वर्ष बताया जा रहा है। मृतिका के सिर व हाथ पर गंभीर चोट के निशान है जिसे देख प्रथम दृष्टया अनुसार हत्या की आशंका जताई जा रही है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा मृतिका के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।

इस संबंध में एसडीओपी दिनेश्वरी नंद ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक का गांव के युवक गुलेश अंचल के साथ प्रेम प्रसंग का मामला उजागर हुआ है जो कि फिलहाल लापता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *