राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां हुई तेज,बस्तर के 6 जिलों में तैयारियों नेता ले रहे जायजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में मचे सियासी घमासान के बीच अगले हफ्ते पार्टी के राष्ट्रीय नेता और लोकसभा सांसद राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा हो सकता है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने उनके संभावित दौरे और भव्य स्वागत की तैयारी शुरु कर दी है। बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लकमा और बस्तर सांसद दीपक बैज आज से दो दिन के बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना हुए हैं। इन दो दिनों के बीच ये दोनों नेता बस्तर संभाग के 6 जिलों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता की बैठक लेंगे ।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार हालांकि अभी उनका कोई अधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं हुआ है। लेकिन माना जा रहा है कि अगले हफ्ते वे दो दिन के लिए छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। इस दौरान वे बस्तर में दो दिनों का दौरा करेंगे और सरकार के विकास कार्यों का जायजा लेंगे। छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने उनके संभावित दौरे और भव्य स्वागत की तैयारी शुरु कर दी है। बस्तर के प्रभारी मंत्री कवासी लकमा और बस्तर सांसद दीपक बैज आज से दो दिन के बस्तर संभाग के दौरे पर रवाना हुए हैं। इन दो दिनों के बीच ये दोनों नेता बस्तर संभाग के 6 जिलों में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ता की बैठक लेंगे और उन संभावित स्थानों का चयन करेंगे, जहां राहुल गांधी जा सकते हैं। इन गांवों में देवगुड़ी और गोठान के अलावा किसानों के लिए विकसित किए गए सिंचाई संसाधनों को राहुल गांधी को दिखाया जाएगा। मंत्री कवासी लखमा और सांसद दीपक बैज नारायणपुर, कोडागांव सुकमा, दंतेवाड़ा और बीजापुर के गांवों का दौरा करने के साथ ही समीक्षा बैठक भी लेंगे। बस्तर प्रशासन को भी राहुल गांधी की तैयारियों के मद्देनजर अलर्ट किया गया है। तमाम अफसर भी राहुल के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों में जुट गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *