
आर एस यादव के सेवानिवृत्त होने पर अधिकारी, स्टाफ और पत्रकारों ने उनके सुदीर्घ स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की
मुंगेली। जिला जनसंपर्क विभाग मुंगेली के जिला जनसंपर्क कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड 1 रामस्वरूप यादव के सेवानिवृत्त पर उन्हें सहायक संचालक एस आर लहरे, सूचना सहायक ग्रेड-01 राजेश नेताम संतोष कुमार कोरी और कोमल देवांगन ने शाॅल एवं श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर उनका सम्मान किया । इस अवसर पर सहायक संचालक एस आर लहरेे ने कहा कि आर एस यादव सहज और सरल व्यक्तित्व के धनी है। वे अपने कार्यो के प्रति सदैव सजग एवं तत्पर रहे और अपने दायित्वों को निष्ठा पूर्वक निभाया है। एस आर लहरे ने आर एस यादव के सेवानिवृत्त होने पर उनके सुदीर्घ स्वस्थ एवं उज्जवल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह को पत्रकार प्रमोद पाठक,सुशील शुक्ला,जयकुमार ताम्रकार,मनीष शर्मा और टीकाराम साहू ने भी संबोधित किया एवं आर. एस यादव के उज्जवल एवं दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर गुड्डू यादव, फलित जांगड़े, समीर टंडन मीडिया के प्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नंदराम यादव ने किया।