छत्तीसगढ़: लोरमी रेस्ट हाउस में तोड़फोड़ करने वाला फरार ब्लॉक अध्यक्ष मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हो रहा शामिल

~ पुलिस वालो के नजर में है ये सफेदपोश फ़रार

~ न पुलिस गिरफ्तार कर रही न ही संगठन के तरफ से दिख रही कार्यवाही

~ ऐसी घटनाओं के बावजूद कार्यवाही नही होने से भी लोगो का टूट रहा मनोबल

~ आज मुख्यमंत्री के अमरकंटक प्रवास पर रहा आरोपी ब्लाक अध्यक्ष भी शामिल

मुंगेली। मुंगेली जिले के लोरमी रेस्ट हाउस में शराब के नशे में तोड़फोड़, गालीगलौज शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के बावजूद आरोपी ब्लाक अध्यक्ष मेन कुमार भार्गव पर एफआईआर के बावजूद खुलेआम मुख्यमंत्री की सभाओं में घूमते देखा जा रहा है। जबकि दो अन्य सहयोगी के ऊपर शासकीय सेवा में होने के चलते निलंबन की गाज गिरी,मगर ब्लाक अध्यक्ष मेन कुमार भार्गव के ऊपर संगठन की अब तक कोई कार्यवाही नही देखी जा रही है जिससे अब इन नेताओं के हौसले इतने बुलंद है कि ये अब प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल के समारोह में बेखौफ देखे जा रहे हैं।

आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अमरकंटक प्रवास पर रहे जहां आरोपी लोरमी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष खुलेआम घूमते देखा गया मगर पुलिस की नजर में ये फरार चल रहे हैं।

बता दें रेस्ट हाउस में तोड़फोड़ गालीगलौज की घटना के बाद सभी आरोपियों पर पुलिस ने एफआईआर कर कार्यवाही की मगर अभी तक अब इन लोगो पर अग्रिम कार्यवाही नही देखी जा रही है ऐसा माना जा रहा है कि किसी राजनैतिक बड़े रसूखदार के चलते इनकी गिरफ्तारी नही हो पा रही है। मालूम हो सत्ता से ही जुड़े कुछ और सफेदपोश लोग और भी है जो लंबे समय से पुलिस रिकार्ड में वैसे तो फरार है मगर इन्हें कहीं भी कभी भी कलेक्टर, एसपी के साथ मंच में देखा जा सकता है। ऐसे में एक तो प्रदेश की राजनैतिक उठापटक की चर्चा जोरों पर है वहीं समय समय पर पुलिस और शासन दोनो की इन अपराधिक प्रकरण में फंसे लोगों के बेखौफ घूमते देखे जाने से किरकिरी हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *