~ सत्ता प्रभाव से अपराध का बढ़ता जा रहा ग्राफ
~ रंगदारी और वसूली करने का लगा आरोप
कोरबा। कांग्रेस में एक नही एक से बढ़कर एक शामिल है,जिनके खिलाफ किसी न किसी तरह की शिकायत है,और नेताओं के संरक्षण की वजह से कार्रवाई नही हो पाती है,इसी वजह से उनके हौसले दिनों दिन बुलन्द होते जा रहे है,यहां पर भी एक मामला है जिसमे जमीन खरीदी-बिक्री के मामले में राजस्व मंत्री का बेहद करीबी इंटक जिलाध्यक्ष विकास सिंह को पकड़ने कोरबा पुलिस ने एसबीएस कॉलोनी स्थित उनके घर में दबिश दी,आरोपी के नहीं मिलने पर पुलिस की टीम बैरंग लौट गई, बता दे कोरबा सीएसपी योगेश साहू और दर्री सीएसपी लितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने दबिश दी थी,मामले की जानकारी देते हुए कोरबा सीएसपी योगेश साहू ने बताया कि विकास सिंह के खिलाफ वर्ष 2020 में प्रार्थी महाराणा प्रताप नगर निवासी राजेश जायसवाल ने 20 लाख रुपए के लेन-देन को लेकर शिकायत की थी, रामपुर चौकी में 420 और 406 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी की जा रही है,फरार कांग्रेस नेता प्रदेश के राजस्व मंत्री का बहुत करीबी है। मंत्री का करीबी होने की वजह से रंगदारी और वसूली करने में माहिर था। जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।