रायपुर-लखनऊ स्पेशल ट्रेन की समय सारणी में परिवर्तन, टिकट कंफर्म होना अनिवार्य

रेल यात्री ध्यान दें

रायपुर। रेल यात्रियों की सुविधाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने रायपुर-लखनऊ के मध्य स्पेशल ट्रेन की समय सारणी में संशोधन किया है। गाड़ी संख्या 05305 / 05306 लखनऊ-रायपुर-लखनऊ स्पेशल ट्रेन के उत्तर मध्य रेलवे के कानपुर स्टेशन की समय सारणी मे आंशिक परिवर्तन किया गया है। 13 सितंबर को लखनऊ से चलने वाली 05305 लखनऊ-रायपुर स्पेशल ट्रेन कानपुर रेलवे स्टेशन में 15: 40 बजे पहुंचकर 15:45 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार 14 सितंबर को रायपुर से चलने वाली 05306 रायपुर-लखनऊ स्पेशल ट्रेन कानपुर रेलवे स्टेशन मे 3:20 बजे पहुंचकर 3:25 बजे रवाना होगी। इस गाड़ी में केवल कंफर्म टिकट रेल यात्रियों को ही यात्रा करने की अनुमति दी जाएगी। कोविड-19 के सभी नियमों का कड़ाई से पालन करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *