
पैरालंपिक गेम्स : तीरंदाजी में हरविंदर सिंह ने कांस्य जीता
नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक खेलों के 10वें दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया। आज देश को अभी तक टीम पदक मिले हैं। प्रवीण कुमार ने ऊंची कूद में रजत व अवनि लेखरा ने निशानेबाजी में कांस्य पदक अपने नाम किया वहीं तीरंदाजी में हरविंदर सिंह ने कांस्य पदक अपनी झोली में डाला। भारत की झोली में फिलहाल 13 पदक हो गए हैं।