बिलासपुर-बीकानेर स्पेशल ट्रेन में लगाया जाएगा अतिरिक्त कोच,अधिक यात्रियों को मिलेगी कंफर्म बर्थ

रायपुर। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को बेहतर सुविधा देने अतरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। इससे अधिकाधिक यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध होगी। यह सुविधा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली गाड़ी संख्या 08245/08246 बिलासपुर बीकानेर-बिलासपुर स्पेशल गाड़ी में दी जाएगी। एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बिलासपुर से 4 सितंबर को और बीकानेर से 7 सितंबर को उपलब्ध होगी । इस सुविधा की उपलब्धता से स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभांवित होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *