मुंगेली जिले के पूर्व CMHO डॉ.जगदीश चंद्र मेश्राम पर फर्जी नियुक्ति मामले में दर्ज होगा मुकदमा

फर्जी प्रमाण पत्र से व विभागीय अधिकारियों से सांठगांठ, धोखाधड़ी कर नौकरी प्राप्त करने वालो की अब खैर नहीं

बिलासपुर/मुंगेली। जिले के स्वास्थ्य विभाग में फर्जी तरीके से नौकरी प्राप्त करने वाले सन्तोष कुमार व इनको नियुक्ति प्रदान करने वाले पूर्व सीएमएचओ ड़ॉ जगदीश चंद्र मेश्राम के ऊपर एफआईआर दर्ज करने के लिए वर्तमान सीएमएचओ ने दिनांक 27,8,21 को थानां सिटी कोतवाली को पत्र के माध्यम से ज्ञापन दिया व तत्काल जल्द से जल्द कार्यवाही करने की मांग की व पत्र में पूरे फर्जीवाड़ा का उल्लेख भी किया गया है, व यह भी उल्लेख किया गया है की नियम विरुद्ध साशन की राशि का दुरूपयोग किया गया है। आपको बता दे कि पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा बिना किसी आवेदन के सन्तोष कुमार को नियुक्ति दे दी थी, जिसमें जाँच में यह पाया गया था कि जिस पद पर इन्हें नियुक्ति दी गई उस पद पर संतोष कुमार ने आवेदन ही नही दिया था, इसमे जाँच में दोषी पाने पर कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे ने एफआईआर का आदेश जारी किया गया था, जो कि मामला दब चुका था, शिकायत कर्ता द्वारा पुनः लगातार एक दर्जन बार पत्राचार करने पर वर्तमान कलेक्टर अजीत बसंत ने मामला को संज्ञान में लिया व उस आधार पर वर्तमान सीएमएचओ ने एफआईआर दर्ज करने के लिए थाने सिटी कोतवाली में आवेदन दिया है, अब देखने वाली बात यह है कि एफआईआर लिखने में व दोषियों को पकड़ने में थानां कितना समय लगाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *