छत्तीसगढ़: CM के पिता के अमर्यादित बयान के खिलाफ पूरा छत्तीसगढ़ ब्राह्मण समाज आक्रोशित, अनेक थानों में मुकदमे की हो रही तैयारी

~ आज निकाला जा रहा मौन जुलूस
~ कई राज्यो से ब्राह्मण संगठन हो रहे एकजुट
~ शीघ्र ही कोई बड़े आंदोलन की बन रही रूपरेखा

रायपुर। नंद कुमार बघेल के विरोध में सर्व ब्राह्मण आंदोलन पूरे प्रदेश में शुरू हो गया है। इसके साथ ही पूरे प्रदेश स्तर पर पुतला दहन और प्रदर्शन भी किया जा रहा है । बघेल के खिलाफ थाने में एफआईआर की कार्यवाही चल रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल के द्वारा ब्राह्मण समाज को लेकर दिए गए आपत्तिजनक बयान के बाद छत्तीसगढ़ में ब्राह्मण समाज उद्वेलित हो गया है। लगातार इंटरनेट मीडिया और समाज के व्हाट्सएप ग्रुप में इसकी भर्त्सना की जा रही है। ब्राह्मण समाज से जुड़े पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नंद कुमार बघेल जिस तरह पिछले कुछ सालों से ब्राह्मण समाज के खिलाफ अनर्गल व औचित्यहीन बयान दे रहे हैं उससे ब्राह्मण समाज काफी आक्रोशित है। प्रदेश के कई जिलों में इसका विरोध हो रहा है। सरगुजा में भी ब्राह्मण समाज के लोग काफी नाराज हैं।

वहीं आज दोपहर 3 बजे सुरेश्वर महादेव पीठ खमारडीह रायपुर छत्तीसगढ़ में समस्त विप्र बंधुओ को एकत्रित होकर यहाँ से खम्हारडीह थाना तक मौन यात्रा निकालेंगे। नीलकण्ठ त्रिपाठी ने कहा कि आज के सांकेतिक आंदोलन में सम्मिलित होकर हमे यह संकेत देने है कि यदि हिन्दू, देवी देवता, ब्राह्मण के ऊपर अभद्र टिप्पणी करने वाले मुख्यमंत्री के पिता नंदकुमार बघेल के ऊपर कड़ी कार्यवाही नही की गई तो आंदोलन इससे बड़ा भी हो सकता है। उन्होंने समाज के लोगों से।आव्हान किया कि आज हम अपनी ऐसी ताकत दिखाए की शासन,प्रशासन मजबूर हो जाये कार्यवाही के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *