धर्मान्तरण के नाम पर राजधानी के थाने में पुलिस कस्टडी के लोगो से मारपीट के बाद SSP का तबादला

एसएसपी अजय कुमार यादव भेजे गए पुलिस मुख्यालय

पुरानी बस्ती थाने के थाना प्रभारी भी हटाये गए

रायपुर। थाने में पुलिस हिरासत में रहे व्यक्ति से कुछ लोगो द्वारा थाने में घुस मारपीट करने व धार्मिक सौहार्द्र बिगड़ने के मद्देनजर देर रात तीन आईपीएस का स्थानांतरण आदेश पुलिस मुख्यालय से जारी किया गया जिसमें रायपुर की कप्तानी संभाल रहे सीनियर एसपी अजय यादव को मुख्यालय भेज दिया गया। वहीं मुख्यालय में रहे बद्रीनारायण मीणा को दुर्ग व दुर्ग एसपी प्रशान्त अग्रवाल को रायपुर की कप्तानी का जिम्मा दिया गया। जारी आदेश के अनुसार 2004 बैच के आईपीएस अजय कुमार यादव को पुलिस अधीक्षक रायपुर से उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर भेजा गया है। वहीं 2004 बैच के बद्रीनारायण मीणा जो उप पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय रायपुर और अतिरिक्त प्रभार पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर चांपा थे वे दुर्ग के नए एसपी बनाए गए हैं। साथ ही 2008 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार अग्रवाल को दुर्ग से राजधानी रायपुर का पुलिस कप्तान बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *