छत्तीसगढ़: CM भूपेश बघेल के पिता गिरफ्तार, 15 दिन के लिए भेजा गया जेल

छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने आगरा से सीएम के पिता को किया है गिरफ्तार
• नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मण समाज के खिलाफ की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

रायपुर। पुलिस ने सीएम भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। ब्राह्मण समाज के लोगों पर विवादित टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके बाद पुलिस ने उन्हें दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

बता दें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया है। इससे पहले कल नंदकुमार बघेल की पुलिस ने गिरफ्तारी की थी। समाजित विद्वेष और जाति विशेष के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी के मामले में पुलिस ने रविवार को ही उनके खिलाफ FIR दर्ज किया था। रायपुर के डीडी नगर थाने में ब्राह्मण समाज की तरफ से शिकायत दर्ज करायी गयी थी,जिसके बाद पुलिस ने डीडी नगर थाने में आईपीसी की धारा 505 और 153 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मणों को बाहरी (विदेशी) बताया था, जिसके बाद ब्राह्मण समाज की शिकायत पर रायपुर के डीडी नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *