दिनभर होता रहा प्रशासनिक आदेश का उलंघन, लोग डीजे की धुन में कानफोड़ू आवाज में देर रात थिरक रहे

जिला व पुलिस प्रशासन है बेखबर

न्यायलयीन आदेश का हो रहा उलंघन

मुंगेली। देश मे कोरोना के भयानक संकट के साथ ही बच्चों, बुजुर्गों और हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों सहित मानव स्वास्थ्य के लिए ध्वनि प्रदूषण खतरा है। प्रशासन ने ध्वनि प्रदूषण की निगरानी करने और दोषियों पर करने अभी कोई कदम नही उठाया जा रहा है जिससे धार्मिक आयोजनों अथवा अन्य किसी बहाने बेखौफ डीजे साउंड लगा कानफोड़ू आवाज में ध्वनि प्रदूषण कर रहे है।

बता दें मुंगेली शहर में आज दिनभर से विभिन्न स्थानों में डीजे साउंड लगाकर जिला प्रशासन के आदेश का मजाक बनाया गया बावजूद किसी पर पुलिस की कोई कार्यवाही नही देखी गई। ऐसे में आने वाले समय मे ये लोग अनेक आयोजनों में प्रतिबंधित होने के बाद भी प्रशासनिक ढिलाई के चलते डीजे साउंड का बेखौफ उपयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *