सरोज पांडेय उत्तर प्रदेश सह प्रभारी संभालेंगी चुनावी मोर्चा

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने अगले साल होने वाले चुनावों के चुनाव प्रभारियों की नियुक्तियां कर दी हैं। भाजपा के लिहाज से सबसे महत्वपूर्ण राज्य उत्तर प्रदेश का जिम्मा धर्मेंद्र प्रधान को दिया है। धर्मेंद्र प्रधान यूपी के चुनाव प्रभारी होंगे। गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है।

उत्तर प्रदेश में भाजपा ने चुनाव के लिए अनुराग ठाकुर, अर्जुन मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी, विवेक ठाकुर को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए राज्य में कई संगठन प्रभारी नियुक्त किए हैं। संजय भाटिया को वेस्टर्न यूपी, वाय. सत्या ठाकुर को अवध, संजीव चौरसिया को बृज, सुधीर गुप्ता को कानपुर, सुनील ओझा को काशी का संगठन प्रभारी नियुक्त किया गया है।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को पंजाब का प्रभारी बनाया गया है। पंजाब में हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी और विनोद चावड़ा सह-प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हिंदी भाषी राज्य उत्तराखंड के लिए प्रल्हाद जोशी को प्रभारी बनाया गया है। प्रल्हाद जोशी केंद्र सरकार में कोयला और खान मंत्री हैं। उत्तराखंड में बंगाल से सांसद लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह सह प्रभारियों को रूप में उनका सहयोग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *