रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीएससी नर्सिंग B.Sc Nursing के सेकंड ईयर second year का दूसरा पेपर लीक होने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि टेलीग्राम ग्रुप telegram group पर परीक्षा से ठीक 1 घँटे पहले पेपर भेज कर पैसों की मांग की जा रही है। इससे आक्रोशित बीएससी के छात्रों ने तत्काल परीक्षा को रद्द करने की मांग करते हुए विश्विद्यालय का घेराव करने की बात कही है।
इस मामले में अभी तक कोई विभागीय प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है वहीं छ़ात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है।