Breaking- CM भूपेश बघेल के पिता नंदकुमार बघेल को मिली जमानत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार बघेल को जमानत मिल गई है। शुक्रवार शाम को उन्हें जेल से रिहा कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक रायपुर जिला न्यायालय में उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी। उनके वकील गजेंद्र सोनकर ने बताया कि कोर्ट मी ₹10000 की जमानत पेश करने के बाद नंद कुमार बघेल को रिहा करने का आदेश दिया है। नंद कुमार बघेल को जातिगत मामले में टिप्पणी में 3 दिन पहले 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था तब उन्होंने जमानत लेने से इनकार करते हुए जेल जाना कबूल किया था। ब्राह्मणों के खिलाफ टिप्पणी करने के मामले में इनके खिलाफ शिकायत के गई थी. जिसके बाद उन्हें उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार करके रायपुर लाया गया था।

नंद कुमार बघेल को जगत कुमार हुडको की कोर्ट से जमानत मिली है।नंद कुमार बघेलके खिलाफ राजधानी के डीडी नगर थाने में एफआईआर हुई थी,तब उन्हे यूपी से गिरफ्तार कर लाया गया था,और कोर्ट के आदेश पर उन्हे 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। उनके वकील द्वारा जमानत के लिए अर्जी लगाई गई थी। इसलिए आज उन्हे जमानत मिल गई।

नंद कुमार बघेल के ये थे बिगड़े बोल

पिछले महीने लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बातचीत में नंद बघेल ने कहा था अब वोट हमारा राज तुम्हारी नहीं चलेगी। हम यह आंदोलन करेंगे। ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा (रूस की एक नदी) भेजेंगे क्योंकि वह विदेशी हैं। जिस तरह से अंग्रेज आए हैं और चले गए उसी तरह से यह ब्राह्मण या तो सुधर जाएं या फिर गंगा से वोल्गा जाने की तैयारी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *