छत्तीसगढ़: फिल्म की शूटिंग करने कवर्धा राजमहल पहुंचे मशहूर बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा, स्टार एक्टर अजय देवगन की आने की खबर पर बेकाबू हुए फैन

रायपुर/कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे मशहूर बॉलीवुड एक्टर आशुतोष राणा की झलक पाने लोगों की भीड़ ने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। हालात ये है कि भीड़ को काबू करने के लिए हर दिन शूटिंग स्थल पर कवर्धा पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है।

आशुतोष राणा, मशहूर एक्टर अजय देवगन के बैनर तले बन रही फिल्म की शूटिंग कबीरधाम जिले के सरोदा जलाशय के पीछे और चिल्फीघाटी के वनक्षेत्र में हो रही है जिसमें अजय देवगन लीड रोल में हैं। बताया जा रहा है कि अजय देवगन जल्द ही कवर्धा पहुंच सकते हैं। अजय देवगन के आने की सूचना मिलने के बाद उनके फैन दूर-दूर से कवर्धा पहुंच रहे हैं। ताकि अभिनेता की एक झलक देख सकें।

राजमहल में ठहरी है फिल्म की यूनिट

फिल्म शूटिंग के दौरान एक्टर आशुतोष राणा को देखने लोगों की काफी भीड़ जुट गई थी, जिन्हें संभालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मिली जानकारी के अनुसार फिल्म की यूनिट कवर्धा राजमहल में रूकी हुई है। कई लोग राजमहल के बाहर भी डेरा जमाए हुए हैं ताकि आशुतोष राणा की एक झलक देख सकें।

फिलहाल फिल्म की शूटिंग तब तक चलेगी, इसकी जानकारी मीडिया को नहीं दी गई है। मीडिया को कवरेज से दूर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *