गांधीनगर। विजय रुपाणी के इस्तीफे के 24 घंटे में गुजरात के नए मुख्यमंत्री पर फैसला हो गया है। भूपेंद्र रजनीकांत पटेल राज्य के अगले CM होंगे। गांधीनगर में भाजपा विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगी है। बैठक के बाद केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने इसकी जानकारी दी। बता दें भूपेंद्र रजनीकान्त पटेल ने विधानसभा चुनाव 2017 में अहमदाबाद जिले की घाटलोडिया सीट सीट से कांग्रेस के शशिकांत वासुदेवभाई पटेल को हराया था।