72 घंटे में SSP रहे अजय यादव के लिए नया आदेश जारी, IG सरगुजा बनाये गए

ASP लखन पटले को भेजा गया रायगढ़

रायपुर। गृह विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने जारी किया है जिसमें गरियाबंद के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर को एटीएस पुलिस मुख्यालय भेजा गया है। वही रामगोपाल करियारे को मरवाही जिले से जोनल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही श्रीमती अर्चना झा को जोनल पुलिस अधीक्षक बिलासपुर से एएसपी मरवाही बनाया गया है। कीर्तन राठौर को कोरबा एएसपी से एएसपी ग्रामीण रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायगढ़ अभिषेक वर्मा अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरबा का प्रभार संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *