शादीशुदा औरत को चढ़ा नाबालिग से इश्क परवान, दोनो है लापता

नाबालिग के परिजनों ने महिला पर लगाया भगाने का आरोप

30 वर्षीय शादीशुदा महिला को हुआ नाबालिक लड़के से प्यार।फिर दोनों घर से रफूचक्कर। पुलिस जुटी तलाश में।

ठाणे-महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पर एक शादीशुदा महिला के खिलाफ 17 वर्षीय किशोर को भगाकर ले जाने का केस दर्ज किया गया है। बताया जाता है कि यह महिला और किशोर के बीच अफेयर था। सोमवार को एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी।

आठ साल से किशोर को जानती थी महिला

नारपोली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद पुलिस महिला और किशोर की तलाश में जुट गई है। 30 वर्षीय यह महिला भिवंडी कस्बे की स्लम कॉलोनी में अपने पति के साथ रहती थी। वहीं किशोर उनके पड़ोस में रहता था। महिला इस किशोर के करीब आठ साल से जानती थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक शुक्रवार की शाम लड़का किसी काम से जाने की बात कहकर घर से बाहर निकला। लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

फिर किशोर को खोजते हुए महिला के घर

काफी खोजबीन के बाद जब किशोर का पता नहीं चला तो उसके माता-पिता महिला के घर पहुंचे। वहां पता चला कि वह महिला भी शुक्रवार से गायब है। पुलिस के मुताबिक इसके बाद लड़के के पिता ने पुलिस में महिला के खिलाफ अपने बेटे को भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई। पिता का की शिकायत के मुताबिक महिला उसके बेटे को लेकर किसी गुमनाम जगह चली गई है। नारपोली पुलिस ने रविवार को महिला के खिलाफ समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *