वर्धा। महाराष्ट्र के अमरावती में नाव पलटने से भयंकर हादसा हुआ है। इसमें अबतक 11 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी 8 लोग लापता हैं, जिनका कोई सुराग नहीं है। इनकी तलाश जारी है। हादसा अमरावती में मौजूद वर्धा नदी में हुआ। फिलहाल प्रशासन द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।