मुंगेली कोतवाली में सेलिब्रेट हुआ जन्मदिन तो भावुक हो गया कांस्टेबल-video

बोला-कभी नहीं सोचा था मैं भी मनाऊंगा बर्थडे

मुंगेली। सिटी कोतवाली पुलिस ने अनोखी पहल की है। मुंगेली पुलिस अधीक्षक दुखुराम आँचला ने काम के बोझ और कम छुट्टियों के चलते परिवार से दूर रहने वाले पुलिसवालों को अनोखा तोहफा दिया है।

मुंगेली। आपने शायद ही पहले कभी सुना हो कि थाने में किसी अधिकारी या आरक्षक का जन्मदिन मनाया गया है। लेकिन अब यह पहल मुंगेली में शुरू हो गई है। मुंगेली के सिटी कोतवाली थाने में आरक्षक भेषज पांडेकर का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान सभी पुलिसकर्मियों ने उन्हें बधाई दी।

बता दें कि पुलिस कर्मी के जन्मदिन में थाने का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। इस दौरान सभी ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इस खुशी के मौके पर भेषज ने बताया कि उन्होंने पहली बार अपना बर्थडे मनाया। भेषज ने बताया कि उन्होंने कभी नहीं सोचा कि थाने में उनका जन्मदिन मनाया जाएगा। बर्थडे के दौरान भेषज भावुक हो गए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक दुखुराम आँचला, टीआई संजीव सिंह समेत सभी पुलिसकर्मियों का धन्यवाद दिया।

दरअसल, मुंगेली पुलिस ने अनोखी पहल की है। मुंगेली पुलिस अधीक्षक दुखुराम आँचला ने काम के बोझ और कम छुट्टियों के चलते परिवार से दूर रहने वाले पुलिसवालों को अनोखा तोहफा दिया है। इसके तहत अब थानों में तैनात पुलिसवालों के जन्मदिन का जश्न मनाया जाएगा। वहीं बाकायदा केक काटने के साथ पार्टी दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *