भाजपा किसान मोर्चा ने सरकार के नाम एसडीएम को 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

मुंगेली। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने राज्य सरकार के नाम अनुविभागीय अधिकारी को 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा
भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर किसान मोर्चा ने राज्य सरकार के नाम अनुविभागीय अधिकारी को 6 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है।जिसमे मुख्य मांगे है,
(1) अल्प बारिस वाले विकास खण्डों को जल्द सुखा ग्रस्त घोषित किया जाए
(2) घोषणा पत्र के अनुरूप किसानों का दो साल की बोनस एक साथ दी जाय
(3) अघोषित बिजली कटौती बन्द हो और बढ़ी हुई बिजली दर को कम किया जाए
(4) स्थाई पम्प कनेक्शन तत्काल प्रदाय किया जाए
(5) खाद की काला बजारी पर अंकुश लगाए

(6) बारदाना की उचित व्यवस्था के साथ नवम्बर से धान खरीदी की शुरुआत किया जाए।

भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा हमेशा किसानों के हित के लिए काम करती है और उनका उद्देश्य समृद्ध राष्ट्र व खुशहाल किसान बनाना है वही ढाई वर्षो से राज्य सरकार के अनदेखी के कारण प्रदेश के किसानों को समस्याओं से जूझना पड़ता रहा है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश किसान मोर्चा के सचिव राकेश तिवारी,जिलाध्यक्ष श्री कांत पांडेय एवं भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *