सिविल लाइन पुलिस ने एक बार फिर से नशे के कारोबार पर प्रहार करते हुए नशे के सौदागर के पास से भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किया हैं। खास बात यह है कि इस बार नशे का सौदागर नाबालिक निकला, जिसकी उम्र 17 साल है। पुलिस अधीक्षक दीपक झा के निर्देश पर लगातार बिलासपुर पुलिस नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। इसी दौरान सिविल लाइन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुदुदंड पानी टंकी के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा की बिक्री कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शानिप रात्रे द्वारा हमराह स्टाफ को निर्देश दिया गया, जिसने मौके पर घेराबंदी कर 17 साल के किशोर को पकड़ा, उसके पास मौजूद थैले से 1 किलो 100 ग्राम गांजा और इसकी बिक्री से प्राप्त ₹400 बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज जरूर किया गया लेकिन नाबालिक होने के कारण उसे किशोर न्यायालय में पेश करना पड़ा। इस कार्यवाही में निरीशनिप रात्रे, उनि मनोज पटेल,प्रआर415 जगदीश राठौर आर0 1148 सरफराज खान, आर0 1236 विकास यादव, 1023संजीव जांगडे,आर699 अविनाश पाण्डेय, आर0 534 देवेन्द्र दुबे,आर 41 दिनेश कांत, आर 208 महेन्द्र सोनकर,आर472 जोधन साहू, आर अनूप नेताम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।