• भाटापारा की है वारदात
• सिद्धबाबा साईं मंदिर भाटापारा का है पुजारी
• चरित्र शंका की लेकर करता था शक
भाटापारा के धौराभाटा सिद्ध बाबा स्थित साई मंदिर के अन्दर बीती रात पुजारी ने अपनी पत्नी को धारदार हथियार से हमला कर जिंदा जलाया,पत्नी पर अवैध संबंध का करता था शक,भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस जुटी जाच में,रायपुर से फोरेंसिक टीम ने पहुंच कर किया तपतीश
भाटापारा। शहर से लगभग 3 किमी दूर धौराभाटा सिद्धबाबा में प्रसिद्ध साईं मंदिर जहां हर गुरुवार को श्रद्धालुओ का पूजा और दर्शन करने के लिये भीड़ लगती है वहाँ बीती मध्य रात को एक बहुत ही दर्दनाक एवं अप्रिय घटना घटी, जहां पिछले 5 वर्षों से साईं मंदिर में पूजा करने वाला पुजारी रामनारायण पांडे जिसकी उम्र लगभग 35 साल होगी जिसने अपनी पत्नी मंदाकनी पांडे को धारदार हथियारों से हमला करते हुए कमरे में बंद कर दिया जिंदा आग लगाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि आग लगाने के बाद गांव में मेरे घर मे आग लग गया चिल्लाते फिर रहा था जिससे आशंका लगाई जा रही है कि आरोपी पुजारी ने अपने घर को आग लगाने के बाद आग से दुर्घटना बना कर हत्या के अपने कारनामे को छिपाना चाहता था लेकिन पुलिस रात में ही पहुँच गई जिसके कारण लाश को पूरी तरह से जला नही पाया और पुलिस ने रंगेहाथ आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया। हत्या के कारण पर पुलिस ने बताया कि पुजारी अपनी पत्नी पर चरित्र हीनता को लेकर शक करता था जिसके चलते हत्या के मामले को आरोपी ने अंजाम दिया। फोरेंसिक टीम को तुरंत रायपुर से बुला कर सुक्ष्मता से सबूत खंगाले भी गए। भाटापारा ग्रामीण थाना प्रभारी रोशन सिंह राजपूत मौकाए वारदात की जगह पर पहुच कर जांच की कड़ी को जोड़ते रहे,वही ग्रामीण थाना के लगभग सभी स्टाफ मौजूद रहे।

