बिलासपुर। अधिवक्ता परिषद जिला ईकाई बिलासपुर छ.ग. के तत्वाधान में महिला अधिवक्ता सम्मेलन व संगोष्ठी का आयोजन 18 सितंबर को जिला न्यायालय परिषर, सामुदायिक भवन में आयोजित है।जिस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ.संजना तिवारी (स्त्री रोग विशेषज्ञ),
डॉ. रश्मि बुधिया (स्त्री रोग विशेषज्ञ) व कार्यक्रम की अध्यक्षता गोप कुमार जी, प्रांतीय अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद् एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती अन्नपूर्णा तिवारी, प्रांत महिला प्रमुख अधिवक्ता परिषद, रवि पाण्डेय,सचिव जिला अधिवक्ता संघ,नीरज शर्मा प्रदेश महामंत्री, दाउ चद्रवंशी अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद की उपस्थिति में ‘कोविड संक्रमण काल मे महिलाओं की भूमिका” विषय पर संगोष्ठी आयोजित किया गया है।
बता दें अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद विधि के विकास अधिवक्ताओं के व राष्ट्रहित में कार्य करती है। इसी उद्देश्य को लेकर जिला ईकाई बिलासपुर छ.ग. के तत्वधान में महिला अधिवक्ता सम्मेलन व संगोष्ठी का आयोजन प्रायोजित है। इस कार्यक्रम के संयोजक जिला महामंत्री-संजीव शर्मा, उपाध्यक्ष-श्रीमती सुनिता ठाकुर, विनय वर्मा, न्याय केन्द्र प्रमुख-श्रवण चंदेल, सह-मंत्री, अभिषेक राव मस्के, दिनेश चन्द्रवंशी, राजश्री प्रसाद, सदस्यगण-आदर्श गुप्ता, नितिन अग्रवाल, संजय क्षत्रिय, उदल यादव, ललिता मेश्राम, सुरुचि सिंह, फुलमणी गोयल, अभिषेक सिंह एवं समस्त पदाधिकारी जिला-ईकाई बिलासपुर कार्यक्रम को सफल बनाने जुटे हुए हैं।
