
• MP के पूर्व परिवहन मंत्री लिखीराम कावरे हत्याकांड के आरोपी नक्सली को गिरफ्तार करने का दिखा चुकी है हौसला
बिलासपुर। राजधानी रायपुर में डीएसपी रहीं छत्तीसगढ़ की दबंग महिला पुलिस अफसर सविता दास को राज्य शासन ने वरिष्ठता प्रदान करते हुए डीएसपी प्रमोट किया है। बता दें कि सविता दास इससे पहले राजनांदगांव के गंडई थाना, धमतरी, रायपुर, जांजगीर जैसे जिलों में थाना प्रभारी का पद संभाल चुकी हैं। उनकी इन्हीं कर्तव्य परायणता को देखकर राज्य सरकार ने उन्हें प्रमोशन के बाद जांजगीर चांपा से संवेदनशील जिले में अजाक प्रकोष्ठ में डीएसपी बनाकर भेजा है।

ये भी बताते चलें कि महिला पुलिस अधिकारी सविता दास वैष्णव को छत्तीसगढ़ शासन गृह (पुलिस) विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर के आदेश द्वारा 2017 से वरिष्ठता देते हुए उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नति 25 मार्च 2021 को निरीक्षक संवर्ग से उप पुलिस अधीक्षक संवर्ग में पदोन्नत किया है।
• कर्तव्य पालन में खुद को साबित करने किया है कई चुनौतियों का सामना
बता दें कि 1989 बैच की थानेदार सविता दास वैष्णव ने राजनांदगांव के गंडई थाना में अपनी पोस्टिंग के दौरान वर्ष 2002 में अविभाजित मध्यप्रदेश के तत्कालीन परिवहन मंत्री लिखीराम कावरे की नक्सली हत्या के मुख्य आरोपी बौद्ध दलम की डिप्टी कमांडर सरिता पार्वती और उनके 4 सहयोगी को जिंदा गिरफ्तार करने में सफलता पाई थी।
कर्तव्य के प्रति उनकी इसी ललक से सविता दास को 2005 में आउट आफ टर्न प्रमोशन मिला और वर्तमान कांग्रेस सरकार ने 24 मार्च 2021 को वर्ष 2018से वरिष्ठता प्रदान करते हुए उप पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत करने का फैसला लिया।