पूर्व सांसद गोदिल प्रसाद अनुरागी का निधन…

बिलासपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा मध्य प्रदेश के दौर में सांसद और विधायक रह चुके, वयोवृद्ध कलाकार गोदिल प्रसाद अनुरागी का निधन हो गया है। 93वर्षीय श्री अनुरागी की तबियत बीते 19जुलाई से खराब चल रही थी। उन्हें पैरालिसिस हुआ था जिसका परिवार वालों के द्वारा इलाज कराया जा रहा था। निजी अस्पताल में इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर पर रखकर ही उनकी सेवा करने की सलाह दी । लिहाजा उन्हें रतनपुर स्थित आवास में ही रखकर परिजनों के द्वारा सेवा की जा रही थी।

बता दें अपने क्षेत्र के हरिजन किसान नेता थे उनके उम्र का अब कोई नेता नहीं है। उन्होंने अपना जीवन बड़ी सादगी और ईमानदारी के साथ जिया है। बताया जाता है कि उनके जीवन में असंभव जैसी भी कोई समस्या नहीं रही है।

आज उनका अंतिम संस्कार रतनपुर के समीप गृहग्राम नवापारा में 11 बजे होगा। वयोवृद्ध कांग्रेस नेता के निधन पर कांग्रेसजनों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *