गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान नदी में डूबे 5 लोग, एक शव बरामद

गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घटना में मूर्ति विसर्जन के लिए आए मां और उसके दो बेटे समेत 5 लोग नदी में डूब गए। घटना उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की है। सूचना के बाद आनन-फानन में पहुंची भारी पुलिस फोर्स ने गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू क‍िया। गोताखोरों ने एक शव बरामद क‍िया है। मौके पर तलाशी अभियान जारी है।

जानकारी के अनुसार, मसौली थाना क्षेत्र में सहादतगंज कस्बे के कल्याणी नदी में रविवार दोपहर करीब 1 बजे गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान हादसा हो गया। इसमें नारायणधर पांडेय (58 वर्ष), मुन्नी पटवा (50 वर्ष), सूरज पटवा (18 वर्ष), नीलेश पटवा (28), धर्मेंद्र कश्यप (20 वर्ष) मूर्ति विसर्जन के दौरान नदी में डूब गए।

घटना के चश्मदीद ने बताया कि नारायणधर पांडे के घर गणेश प्रतिमा रखी गई थी। विसर्जन को लेकर परिवार के साथ 10 से 15 लोग आए थे। चश्मदीद ने बताया कि बारिश के बाद नदी में भारी बाढ़ आई हुई है। मूर्ति विसर्जन के दौरान दो लोग डूबने लगे तब बचाने के लिए 3 अन्य लोग गहराई के कारण उसमें डूब गए।

एक शव बरामद

सीओ ने बताया कि मसौली थाना क्षेत्र में सहादतगंज कस्बे के कल्याणी नदी में एक परिवार के सदस्यों के साथ 5 लोगों के डूबने की जानकारी मिली है। इसमें एक दूसरे को बचाने में डूब गए हैं गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। मुन्नी देवी पटवा का शव बरामद क‍िया गया है। दो बेटे समेत 4 लोगों की की तलाश जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *