
“जून महीने में जिलाधिकारी की पत्नी सितारा ने उन पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए आपराधिक मामला दर्ज कराया था”
पटना। शिवहर जिले के जिलाधिकारी सज्जन राजशेखर ने अपनी पत्नी और सास के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया है। डीएम ने पत्नी
सितारा जीएसएस और सास भारती वेंकटेशन पर रंगदारी और मानहानि सहित गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने जिले के सिटी थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
एफआईआर जिले के सिटी थाने में दर्ज कराई गई है। राजशेखर ने जिला परिवार न्यायालय में तलाक की याचिका भी दायर की है।जिलाधिकारी राजशेखर ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी और सास-ससुर उससे रंगदारी वसूलने के अलावा उसपर मानसिक दबाव भी बना रहे हैं। उन्होंने अपने ऊपर लगे घरेलू हिंसा और दहेज के आरोप को भी पूरी तरह निराधार बताया है। मालूम हो कि इससे पहले जून महीने में जिलाधिकारी की पत्नी सितारा ने उन पर घरेलू हिंसा और दहेज उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए प्रदेश के मुजफ्फरपुर जिले के सिटी थाने में आपराधिक मामला दर्ज कराया था।