महिलाओं से बदतमीजी और भ्रष्टाचार के कारण थानेदार निलंबित

रायपुर। दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार के आरोप में थाना पलारी के टीआई को सस्पेंड कर दिया गया है। निलंबित टीआई का नाम चमरा राम चंद्रा है।
जानकारी के मुताबिक 19 सितंबर को नाबालिग संबंधित अपराध को लेकर परिजन थाना पलारी पहुंचे थे। इस दौरान महिलाओं ने टीआई पर दुर्व्यवहार और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। इस बात की जानकारी जैसे ही एसपी आई कल्याण एलिसेला को हुई तो तत्काल प्रभाव से टीआई को सस्पेंड कर दिया गया है। साथ ही इस मामले की जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट पेश करने के लिए ए एसपी पीताम्बर सिंह पटेल को आदेश दिये है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *