रतनपुर/बिलासपुर। कोटा विधायक डॉ. रेणु जोगी मंगला गौरी मंदिर संध्या आरती में शामिल हुई।
विधायक डॉ. रेणु जोगी को इस मंदिर में विशेष श्रद्धा, आस्था है वे कपूर आरती भी करती है और नारियल भी ग्रहण करती है। वे अपने चुनाव में प्रचार की शुरुआत इस मंदिर में दर्शन पश्चात ही प्रारंभ की थी जिसके बाद विधायक निर्वाचित हुईं। अपने स्वास्थ्य लाभ के बाद पुनः विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क के लिए निकले विधायक डॉ. रेणु जोगी रतनपुर, लालपुर व नवांगाव का दौरा कर पौड़ी पहुंची जहाँ माता के मंदिर में पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक, कार्यकर्ता शामिल रहे।