- दिल्ली निजी प्रवास से से लौटे मंत्री सिंहदेव
- विधायक शैलेश के विषय पर पार्टी का अंदरूनी मामला बताया
- सिम्स की घटना पर डीन,विभाग प्रमुख करेंगे मामले की जांच
रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव दिल्ली दौरे से वापस लौटने के बाद एयरपोर्ट में पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि यह मेरा व्यक्तिगत दौरा था। पहले ही मैंने बता चुका है। विधायक शैलेश पांडे के निष्कासन के पर पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा यह पार्टी के अंदर की बात है। मैंने सुना है कि जिला शहर कांग्रेस कमेटी बिलासपुर द्वारा निष्कासन की कारवाई की अनुशंसा का प्रस्ताव भेजा गयाहैं। यह बात पीसीसी के पास आयेगी। गुण दोष का अवश्य ही परीक्षण करेंगे।
ढाई साल मुख्यमंत्री के सवाल पर कहा कि हाईकमान का विशेषाधिकार है उनके पास मामला सुरक्षित है। पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां अचानक निर्णय आया है। सिम्स में हुई घटना के संबंध में कहा कि कोई मरीज से पैसे लेने की बात सामने आ रही है तो निश्चित रूप से स्वस्थ प्रबंधन की कमी है। यदि कोई तकलीफ में है। इस स्थिति में आवेश में कुछ हो सकता है। लेकिन वही मरीज अपने इलाज के लिए यदि दूसरे अस्पताल में जाता है तो यह बड़ी अफसोस की बात है। जबकि सरकार बेहतर इलाज के लिए करोड़ों खर्च कर रही है। इसके बाद अस्पताल में मरीज के साथ इस तरह का व्यवहार हो रहा है तो इसकी जांच होनी चहिए। इस संबंध में डीन विभाग प्रमुख को जांच के आदेश दिए है।