• देशविदेश की घटनाओं संगठनात्मक गतिविधियों पर प्राप्त होंगे महत्वपूर्ण दिशानिर्देश
• सरकार व राज्य के अनेक नेता मंत्री व अधिकारी पहुंचेंगे दर्शन लाभ व मार्गदर्शन लेने– देवेश मिश्रा
रायपुर- पुरिपीठाधीश्वर जगद्गुरू भगवान शंकराचार्य पूज्यपाद स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी महाराज जी का शुभागमन दिनांक 25 सितंबर 2021 को सायं 7 बजे श्री सुदर्शन संस्थानम रावाभाटा ,बंजारी धाम मंदिर के पास,बिलासपुर मार्ग,रायपुर में हो रहा है। राष्ट्र उत्कर्ष अभियान के प्रांतीय संयोजक देवेश मिश्रा ने बताया कि गुरुदेव के शुभागमन पर पीठ परिषद,आदित्य वाहिनी,आनन्द वाहिनी,राष्ट्र उत्कर्ष अभियान के सदस्यों श्रद्धालुओं द्वारा आरती व पूजा अर्चना के साथ स्वागत अभिनंदन कर गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
दूसरे दिवस 26 सितंबर 2021 दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर बाद 1 बजे तक संगठन से सम्बंधित चर्चा,उपदेश, निर्देश व भविष्य के कार्यक्रमों की रूपरेखा, जनसामान्य को दर्शन लाभ।दीक्षा ।विशिष्ट व्यक्ति दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
सायं 5 बजे उपरांत 7 बजे तक मंदिर निर्माण अवलोकन, मार्गदर्शन।
तीसरे दिवस 27 सितंबर 2021प्रातः 11 बजे से दोपहर बाद 1बजे तक,सार्वजनिक गोष्ठि व वर्तमान सामाजिक राजनीतिक अध्यात्म धार्मिक,आर्थिक स्थिति पर दिशा निर्देश।दीक्षा ।
पत्रकार वार्ता,जनसामान्य को दर्शन लाभ,पादुका पूजन।विशिष्ट व्यक्ति दर्शन लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
सायं 5 बजे से 8 बजे तक पत्रकार वार्ता।विशिष्ट व्यक्ति दर्शन लाभ व आशीर्वाद प्राप्त कर सकेंगे।
28 सितंबर मंगलवार को गुरूदेव प्रातः 10 बजे रायपुर से दिल्ली प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगे (रायपुर रेल्वे स्टेशन से जम्मूतवी एक्सप्रेस द्वारा)। राष्ट्र उत्कर्ष अभियान के प्रांतीय संयोजक देवेश मिश्रा ने बताया कि गुरुदेव के रायपुर प्रवास के दौरान विशिष्ट व अति विशिष्ट व्यक्तियों राज्य सरकार के मंत्री,राज्य के नेता सांसद राज्य सरकार के अधिकारी विभिन्न राजनीतिक सामाजिक धार्मिक संगठनों के प्रमुख दर्शन लाभ व आशीर्वाद लेने पहुचेंगे।दुर्ग भिलाई से राष्ट्रउत्कर्ष अभियान हेतु पीठ परिषद अदित्यवाहिनी आनंदवाहिनी के सैकड़ों सदस्य शिष्य एवं श्रद्धालु, विधायक ,मंत्री संसदीय सचिव सांसद दर्शन लाभ व आशीर्वाद प्राप्त करने श्री सुदर्शन संस्थानम रावा भाटा रायपुर प्रस्थान करेंगे।