धर्मांतरण मसले पर भाजपा का जेल भरो आंदोलन 28 को, सरकार को घेरने की तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हिंदुओं के धर्मांतरण मसले में प्रदेश भाजपा का जेल भरो आंदोलन 28 सितंबर को होगा। जानकारी के अनुसार पूर्व घोषित इस कार्यक्रम की रुपरेखा के तहत राजधानी के हर मंडल से कार्यकर्ता थाने पहुँचेंगे और घेराव करेंगे और तब तक नहीं हटेंगे जब तक कि उन्हें गिरफ़्तार कर जेल नहीं भेजा जाता।

आक्रामक आंदोलन की तैयारी

सूत्रों की माने तो भाजपा का यह कार्यक्रम और अधिक आक्रामक हो इसके लिए पार्टी के भीतर विमर्श का दौर जारी है। संगठन मन बना चुका है कि यह आंदोलन प्रतीकात्मक गिरफ़्तारी तक सीमित नहीं रहेगा, जेल भरो शब्द अपने अर्थ पूरा करें इसके लिए पूरी क़वायद होगी लेकिन राजनैतिक आंदोलन के अनुशासन के साथ। कल आंदोलन की रुपरेखा तय करने बैठक होगी जिसके बाद आखिरी फैसला लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *