• पांच प्रमुख घोषणाएं
जिले के डिंडौरी में सहकारी बैंक की स्थापना, जरहागांव को पूर्ण तहसील के दर्जा देने,मुंगेली में कन्या महाविद्यालय की स्थापना,लोरमी में सौंदर्यीकरण एवं पथरिया में पोलटैनिक कालेज की घोषणा की।
सीएम श्री बघेल किसान सम्मेलन में 215 करोड़ 81 लाख 44 हजार रूपये के विकास और निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया
मुंगेली। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुंगेली जिले के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित 216 करोड़ रुपये के विकास व विभिन्न निर्माण कार्य के लोकार्पण, भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ राज्य के गांव,गरीब,किसानों के लिए मूलभूत सुविधाओं और ग्रामीणों के विकास के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम सुराज की परिकल्पना को साकार करते हुए गांवों को स्वावलंबी बनाने में जुटी है। अब छत्तीसगढ़ के गांव गोबर से विद्युत उत्पादन के मामले में स्वावलंबी होंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय था जब विद्युत उत्पादन का काम सरकार और बड़े उद्योगपति किया करते थे। आज हमारे राज्य में गांव के ग्रामीण टेटकू, बैशाखू, सुखमती, सुकवारा भी बिजली बनाएंगे और बेचेंगे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि की आसंदी से आज डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में 215 करोड़ 81 लाख 44 हजार रूपये के विकास और निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 58 करोड़ 33 लाख 67 हजार रूपये के 374 कार्यो का लोकार्पण और 157 करोड़ 47 लाख 77 हजार रूपये के 363 कार्यो का शिलान्यास कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री श्री बघेल जिला मुख्यालय मुंगेली में 12 करोड़ 83 लाख रूपये की लागत से नवनिर्मित 100 बिस्तर मातृ एवं शिशु अस्पताल, 15 करोड़ 27 लाख 35 हजार रूपये के 354 निर्माण कार्य, 18 करोड़ 43 लाख 58 हजार रूपये की छपरवा से झिरियां सड़क मार्ग, 26 लाख 64 हजार रूपये के उप स्वास्थ्य केंद्र फुलझर, 02 करोड़ 13 लाख 15 हजार रूपये की शासकीय नवीन महाविद्यालय भवन सेतगंगा, 86 लाख 14 हजार रूपये की उप पंजीयक कार्यालय भवन, 10 करोड़ 07 लाख 14 हजार रूपये की विभिन्न निर्माण कार्य, ग्राम बरेला में 31 करोड़ 61 लाख रूपये की निर्मित मिनी स्टेडियम और 51 लाख रूपये की राशि से निर्मित रैन बसेरा सहित अन्य कार्यो का लोकार्पण किया।
इसी तरह मुख्यमंत्री श्री बघेल 02 करोड़ 55 लाख 20 हजार रूपये की राशि से निर्मित होने वाले 20 प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला भवन, विकास खण्ड लोरमी एवं पथरिया में 06 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल, 01 करोड़ रूपये की लागत से स्वामी आत्मानंद बी.आर साव हिन्दी माध्यम स्कूल, जिला मुख्यालय मुंगेली में 03 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले आडिटोरियम 01 करोड़ 47 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले डाॅ. भीमराव अम्बेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन का शिलान्यास किया। इसी प्रकार 47 करोड़ 72 लाख 01 हजार रूपये की रेट्रोफिटिंग एवं एकल ग्राम योजना के तहत नल जल कार्य, 30 करोड़ 21 लाख 21 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाले ग्राम खाम्ही से ग्राम खुड़िया मार्ग का चैड़ीकरण एवं उन्नयन और 02 करोड़ 07 लाख 72 हजार रूपये की लागत से निर्मित होने वाले मुंगेली से नांदघाट सड़क मार्ग सहित अन्य कार्यो का भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सर्किट हाउस में समाज प्रमुखों, संगठनों से कर रहे है चर्चा
आज मुंगेली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अंदाज लोगों को खूब भाया। विभिन्न समाज के प्रमुख और संगठनों से जुड़े लोगों की बात सुन उन्होंने सरकार के कामकाज को लेकर भी सर्किट हाउस में चर्चा जारी है। सर्किट हाउस में विभिन्न समाज प्रमुखों ने मुख्यमंत्री से सौजन्य मुलाकात की इस असवर पर जिले के प्रभारी मंत्री गुरु रूद्र कुमार, पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, कृषक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस, अपैक्स बैंक चैयरमेन बैजनाथ चंद्राकर, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू उपस्थित थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लंबा वक्त जनता के बीच बिताया। समाज प्रमुखों की ओर से आई समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया। अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा में भी उन्होंने मांगों को लेकर स्थिति स्पष्ट की। मुख्यमंत्री द्वारा मुंगेली जिले के श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में आयोजित किसान सम्मेलन में जिले के विकास के लिए पांच बड़ी घोषणा की। विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कहा कि निश्चित ही यह जिले के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से विभिन्न समुदाय के प्रतिनिधियों एवं संगठनों ने मुलाकात कर अपनी मांगें रखी। जिस पर मुख्यमंत्री ने उन मांगों को नियमानुसार परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। इस दौरान कुर्मी, साहू, सतनामी, सिक्ख, राजपूत, सर्व ब्राम्हण, सिन्धी, देवांगन, धोबी, यादव, सेन, मेहर, आदिवासी, मुस्लिम, नामदेव, सिन्हा, निषाद, माहेश्वरी, पटेल, मानिकपूरी, सोनी, विश्वकर्मा, लोधी, कायस्थ, गोस्वामी, कुर्मी परगनिहा, ढीमर समाज सहित विभिन्न संगठन, क्लब, समितियों के प्रमुखों से मुलाकात की।
इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गुरु रुद्र कुमार, अपैक्स बैंक चैयरमेन बैजनाथ चंद्राकर, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष लेखनी सोनू चंद्राकर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सागर सिंह बैस, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष थानेश्वर साहू, श्रम कल्याण बोर्ड सदस्य अम्बालिका साहू,मत्स्य बोर्ड प्रभु मल्लाह, कर्मकार मंडल सदस्य श्याम जायसवाल, जिला सहकारी बैंक बिलासपुर अध्यक्ष प्रमोद नायक, कमिश्नर डॉ.संजय अलंग,कलेक्टर अजित वसंत,एसपी दुखुराम आँचला सहित जिले के जनप्रतिनिधिगण,अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।


