कोटा डीएसपी रश्मित कौर चावला को गौरेला पेंड्रा मरवाही और सृष्टि चंद्राकर को कोंडागांव में बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा भेजा गया
रायपुर/बिलासपुर ।।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर स्थित भूगोल बार में हंगामा करने वाली दो डीएसपी पर पुलिस विभाग की कार्रवाई की गाज गिरी है।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल निर्देश के बाद सोमवार रात को दोनों पुलिस अधिकारियों की नई पोस्टिंग पर रवानगी डालने के आदेश दिए गए। आदेश के तहत कोटा डीएसपी रश्मित कौर चावला को गौरेला पेंड्रा मरवाही और सृष्टि चंद्राकर को कोंडागांव में बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा भेजा गया है। शासन से आदेश मिलते ही एसएसपी ने तत्काल रिलीव कर दिया है।