लखनऊ/रायपुर। लखनऊ के अडानी एयरपोर्ट पर छ्त्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पुलिस ने बाहर जाने से रोक दिया जिसके बाद भूपेश बघेल एयरपोर्ट के अंदर ही जमीन पर धरने पर बैठ गए। सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें बगैर किसी वजह से एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। बताया जा रहा है कि उन्हें एयरपोर्ट से बाहर ले जाने एक बस का इंतजाम किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वे लखनऊ पार्टी की बैठक में शामिल होने आए थे, मगर वहां के अधिकारियों ने उन्हें एयरपोर्ट से बाहर जानेे से रोक लिया। बता दें कि सीएम बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। एक दिन पूर्व ही उत्तर प्रदेश सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी को पत्र लिखकर भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश में उतरने से रोकने को कहा गया था।