जशपुर। जिले में आत्मानन्द स्कूल में शिक्षको की भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी को लेकर आखिरकार जशपुर के जिला शिक्षा अधिकारी एस एन पंडा के ऊपर गाज गिर ही गयी। राज्य शासन ने उन्हें निलंबित करते हुए नए सिरे से भर्ती के आदेश जारी कर दिए हैं।
स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव जनक कुमार की ओर से हस्ताक्षरित आदेश में उल्लेख है कि जशपुर जिले में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी विद्यालय में शिक्षकों की भर्ती में गड़बड़ी प्रारंभिक जाँच में उजागर हुई है। इसे देखते हुए DEO का निलंबन किया जाता है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय संयुक्त संभागीय संचालक का कार्यालय रहेगा।