Breaking- प्रियंका ने काशी विश्वनाथ दर्शन के बाद मां कुष्मांडा के दरबार में पहुंच कर धार्मिक सियासी का भी संदेश दिया-video

अमृत टाइम्स डेस्क। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचने के बाद किसान न्याय रैली को संबोधित करने आगे बढ़ रहीं हैं। वह जिले में लगभग छह घंटे रहेंगी। एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया।

प्रियंका के आने के पहले दुर्गा मंदिर को कराया गया खाली

इसके बाद प्रियंका सीधे काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। यहां से सीधे मां कुष्मांडा के दरबार में पहुंचीं। प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के बाद मां कुष्मांडा के दरबार में पहुंच गई हैं।

प्रियंका गांधी के दौरे की शुरुआत श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से हुई। प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। चौकाघाट से पीलीकोठी होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर तक प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस रूट डायवर्जन में जुटी है।

इसके पहले बाबतपुर एयरपोर्ट पर जुटे कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी का जबरदस्त स्वागत किया और कांग्रेस महासचिव एयरपोर्ट से शहर के लिए रवाना हो गईं, साथ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हैं। रैली को संबोधित करने वाराणसी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिले में लगभग छह घंटे रहेंगी। प्रियंका के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *