छत्तीसगढ़: अरूप गोस्वामी होंगे हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस,प्रशांत मिश्रा जाएंगे आंध्र प्रदेश, अधिसूचना जारी

बिलासपुर। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नए चीफ जस्टिस बनाए गए हैं। बिलासपुर हाईकोर्ट के कार्यवाहक चीफ जस्टिस प्रशांत मिश्रा आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस नियुक्त किए गए हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की अनुशंसा पर केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 16 सितंबर को देशभर के हाईकोर्ट के 8 न्यायाधीशों की पदोन्नित करने के साथ ही 28 जजों को ट्रांसफर करने की अनुशंसा की थी। इसके साथ ही पांच हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के स्थानांतरण करने की भी अनुशंसा की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का नाम भी शामिल था। इसी आदेश के तहत हाईकोर्ट के जस्टिस मनींद्र मोहन का तबादला राजस्थान हाईकोर्ट किया गया है। इस बीच कार्यवाहक चीफ जस्टिस प्रशांत मिश्रा के प्रमोशन आदेश का इंतजार किया जा रहा था।

केंद्र सरकार ने हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों के तबादला के साथ ही प्रमोशन को लेकर अधिसूचना जारी कर दी। इस आदेश में आंध्रप्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस अरूप कुमार गोस्वामी का तबादला छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर किया गया है। अरूप का जन्म 11 मार्च 2021 को असम के जोरहट में हुआ था। 61 साल के अरूप अब तक आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम कर रहे थे। इसके पहले अरूप सिक्किम हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भी रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *