Breaking-15 साल से दिल्ली में रह रहा था पाकिस्तानी आतंकी, शादी भी कर ली थी, अब धराया

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने राजधानी के लक्ष्मी नगर से जिस पाक आतंकी मोहम्मद अशरफ अली को गिरफ्तार किया है वो 15 साल से दिल्ली में रह रहा था और उसने यहां शादी भी रचाई। लोगों को ध्यान भटकाने के लिए वह छोटे-मोटे काम करता था। अशरफ अली के पास से फर्जी पासपोर्ट के साथ ही AK-47, हैंड ग्रेनेड और पिस्टल समेत कई हथियार भी बरामद किए गए हैं।

पाकिस्तान के पंजाब का रहना वाला है मोहम्मद अशरफ अली

अब तक की जानकारी के मुताबिक, मोहम्मद अशरफ अली पाकिस्तान के पंजाब का रहने वाला है। वह भारत में अली अहमद नूर के नाम से रह रहा था। उसने फर्जी दस्तावेजों से भारतीय पहचान पत्र हासिल किया था।

माना जा रहा है कि आतंकी स्थानीय लोगों की मदद से भारत में रह रहा था। अब उन लोगों की तलाश की जा रही है, जिन्होंने आतंकी की मदद की। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इस बात पर भी चर्चा की थी कि आतंकवादियों को स्थानीय लोगों का समर्थन लेने से कैसे रोका जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *