Breaking-दिल्ली के लक्ष्मी नगर से पाक आतंकी गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद; दिवाली पर थी दहलाने की योजना

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क से एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। वह एक भारतीय नागरिक की फर्जी आईडी के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि दिवाली और आगामी त्योहारों के आसपास आतंकी हमलों की साजिश में वह शामिल था। स्पेशल सेल ने उसके कब्जे से एक AK-47 राइफल के साथ एक अतिरिक्त मैगजीन व 60 राउंड कारतूस, एक हैंड ग्रेनेड, 50 राउंड कारतूस के साथ 2 अत्याधुनिक पिस्टल बरामद की गई हैं।

गिरफ्तार किए गए आतंकी की पहचान मोहम्मद असरफ उर्फ अली के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है। उस पर गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम, विस्फोटक अधिनियम, आर्म्स एक्ट और अन्य प्रावधानों के प्रासंगिक प्रावधान के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल वह दिल्ली के लक्ष्मी नगर के रमेश पार्क इलाके में रह रहा था। पुलिस ने जब उसे गिरफ्तार कर उसके घर की तलाशी ली तो वहां से कई तरह के हथियार बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *