दुर्ग जिले में आज मुख्यमंत्री का दौरा फिर भी बैंक कर्मी से हो गई 15 लाख की लूट

प्रदेश में कानून व्यवस्था की पोल आज तब खुली जब आज ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा में विभिन्न कार्यक्रम है और आज ही इसी जिले के मोहन नगर इलाके में बैंक कर्मी से दिनदहाड़े 15 लाख की लूट हो गई।

बता दें दुर्ग के मोहन नगर इलाके में बैंक कर्मी से लूट की वारदात सामने आ रही है। खबर है कि बैंक कर्मी से 15 लाख रुपए की लूट हुई है। घटना सुबह 10.30 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। सूत्र बताते हैं कि, इंडियन बैंक के कैशियर राहुल चौहान अन्य बैंक में कैश छोड़ने के लिए एक्टिवा से रवाना हुए। तभी तीन से चार बदमाश आए और कैश लेकर भाग गए। यह बात भी सामने आ रही है कि लुटेरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए कट्टे का इस्तेमाल किया है।
पुलिस के सूत्र यह भी बता रहे हैं कि बैंक कर्मी कैश एक्टिवा में रखा था। एक्टिवा समेत आरोपी ले उड़े हैं।फिलहाल पुलिस की ओर से पूरे मामले में कोई ब्रीफ नहीं आया है। पुलिस पत्रकारों के कॉल भी रिसीव नहीं कर रही है। मामले की जांच जारी की सूचना ही दी गई है। मोहन नगर पुलिस के द्वारा अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर के विवेचना में लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *