लोरमी ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मेन कुमार हटाये गये, नरेश पाटले को मिली जिम्मेदारी

पुलिस की नजर में लंबे समय से है फरार मेन कुमार भार्गव

मुंगेली। जिले के लोरमी ब्लाक में अध्यक्ष मेन कुमार भार्गव के आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने उन्हें हटा कर नरेश पाटले को ब्लाक अध्यक्ष की जवाबदेही दी है।

मालूम हो कुछ समय पहले लोरमी ब्लाक अध्यक्ष मेन कुमार भार्गव व अन्य दो सहयोगियों द्वारा लोरमी विश्राम गृह में शराब के नशे में धुत्त होकर केअर टेकर से गालीगलौज, मारपीट व रेस्ट हाउस में तोड़फोड़ की गई जिसके बाद ब्लाक अध्यक्ष व अन्य दो साथी शासकीय सेवक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध भी हुआ। दोनो शासकीय सेवक को तत्काल निलंबन कार्यवाही भुगतनी पड़ी लेकिन ब्लाक अध्यक्ष के संगठन की कार्यवाही लंबित थी अब उन्हें ब्लॉक अध्यक्ष के पद से हटा नए अध्यक्ष के रूप में नरेश पाटले को जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *