• कभी शस्त्र न निकालनी पड़े, यहीं है मां भवानी से प्रार्थना-IG
मुंगेली। जिले के पुलिस लाइन में आज विजयादशमी के मौके पर पुलिस अधिकारियों ने शस्त्र पूजा किया। शस्त्र पूजा के बाद सभी पुलिस अधिकारियों ने हवाई फायरिंग की।
मुंगेली। जिले के पुलिस लाइन में विजयादशमी के अवसर पर शस्त्रों की पूजा विधि-विधान से की गई. शस्त्र पूजा के बाद हवाई फायरिंग की गई।हर वर्ष के तरह इस साल भी पुलिस विभाग द्वारा शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजा के बाद जिले के पुलिस अधीक्षक डीआर आँचला ने विजयादशमी के मौके पर सुख शांति की कामना के साथ ही लोगों को विजयदशमी पर्व की शुभकामनाएं दी।
मुंगेली पुलिस लाइन में शस्त्र पूजा के बाद हवाई फायरिंग
इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विजयदशमी असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। इस अवसर पर पुलिस लाइन में भी हर साल की तरह शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया है। शस्त्र पूजा के साथ हवन भी किया गया। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जिले के कप्तान डीआर आँचला ने सबसे पहले हवाई फायरिंग की। उसके बाद पुलिस के दूसरे अधिकारियों ने भी हवाई फायरिंग में भाग लिया।
असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दशहरा
दशहरा बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की जीत का पर्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध कर लंका पर विजय प्राप्त की थी। इसलिए दशहरे की इस पर्व को विजयादशमी के नाम से भी जाना जाता है। मान्यता यह भी है कि इस दिन मां दुर्गा ने महिषासुर नाम के राक्षस का इस दिन वध किया था, इसलिए दशहरा के दिन शस्त्र पूजन का विशेष महत्व रहता है। दरअसल, ये परंपरा सदियों पुरानी है, जिसका निर्वहन आज भी किया जा रहा है। आज भी लोग पुराने नियमों के तहत ही शस्त्र-पूजा करते हैं।
कभी शस्त्र न निकालनी पड़े, यहीं है मां भवानी से प्रार्थना-IG
बिलासपुर रेंज के आईजी रतनलाल डांगी ने विजयादशमी की बधाई दी। उन्होंने कहा कभी शस्त्र न निकालनी पड़े, यहीं है मां भवानी से प्रार्थना। आईजी ने कहा कि परंपरा के तौर पर फायर किया जाता है। आईजी ने कहा कि मां भवानी से प्रार्थना किया कि पूजन में जो असलहे निकाले गए, साल भर कभी इसकी नौबत न आए। पूरे क्षेत्र में अमन-चैन और प्रेम सद्भवाना बना रहे।
